पंजाब कौशल विकास मिशन द्वारा नशा छोडऩे वाले नौजवानों के लिए विलक्षण प्रोग्राम की शुरूआत
चंडीगढ़, 10 जून:नौजवानों को नशों से बचाने और उनके बेहतर भविष्य के लिए पंजाब कौशल विकास मिशन (पीएसडीएम) ने नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केन्द्रों में विशेष कौशल प्रशिक्षण प्रोग्राम शुरू किया है, जिसकी शुरूआत फिऱोज़पुर के पुनर्वास केंद्र से की गई।
इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए आज यहाँ पी.एस.डी.एम. के मिशन डायरैक्टर दीप्ति उप्पल ने बताया कि मिशन द्वारा ऐसे 30 नौजवानों को प्लम्बर के तौर पर प्रशिक्षण देने के लिए तीन महीने का कौशल प्रशिक्षण प्रोग्राम बनाया गया, जिससे उनको रोजग़ार के योग्य बनाकर समाज की मुख्य धारा में शामिल किया जा सके।
उन्होंने आगे बताया कि पी.एस.डी.एम के अधिकारियों ने इस सम्बन्ध में ओ.ओ.ए.टी. सैंटर में नौजवानों के साथ मीटिंग की और प्रशिक्षण का काम मैसर्ज लॉर्ड गणेश इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टैक्नॉलॉजी, फिऱोज़पुर को दिया गया है। सभी 30 प्रशिक्षण प्राप्त नौजवानों को अब प्लम्बर के तौर पर जिले में रखा गया है। इनमें से कुछ को नौकरियाँ मिली हैं जबकि अन्य स्व-रोजग़ार करते हैं।
मिशन डायरैक्टर ने कहा कि इन नौजवानों को अन्य सहायता प्रदान करने के लिए पी.एस.डी.एम. ने प्लम्बिंग का काम करने के उद्देश्यों के लिए विशेष किटें भी प्रदान की गई हैं, जिससे उनको बेहतर भविष्य के लिए रचनात्मक कदमों के द्वारा सक्षम बनाया जा सके। इस दौरान डिप्टी कमिश्नर फिऱोज़पुर अमृत सिंह ने इन 30 व्यक्तियों को कौशल कोर्स पूरा करने के उपरांत यह किटें बाँटीं।
——-