
सिद्धू मूसेवाला की मौत से आहत होकर युवक ने की आत्महत्या
चंडीगढ सैक्टर 32 जीएमसीएच अस्पताल मे तोडा दम
चंडीगढ़, 10 जून (विश्ववार्ता) सिद्धू मूसेवाला की बीते दिनों हत्या कर दी गई सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद से जहां उनके परिवार और गांव में मातम का माहौल है, सिद्धू के चाहने वाले एक युवक ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला मोहाली जिले के डेराबस्सी का है। जहां जसविंदर सिंह नाम के एक युवक ने सिद्धू मूसेवाला की मौत से आहत होकर जहर पी लिया जिसके बाद जसविंदर सिंह को परिवार के लोग तत्काल नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन जसविंदर सिंह की गंभीर हालत को देखते हुए इस अस्पताल से उसे चंडीगढ़ के जीएमसीएच -32 में रेफर कर दिया गया। जहां उसकाचल ही रहा था कि उसकी मौत हो गई। जसविंदर सिंह को बचाया नहीं जा सका। जसविंदर सिंह की उम्र अभी 20-22 साल के बीच थी।























