
जुमे की नमाज के बीच आज पूरे प्रदेश में हाई अलर्ट
चंडीगढ़, 10 जून (विश्ववार्ता) आज जुमे की नमाज को लेकर यूपी के कई हिस्सों में पुलिस प्रशासन अलर्ट है। संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस विशेष सतर्कता बरत रही है। वहीं कानपुर में धारा 144 लागू की गई है। कुछ दिन भड़की हिंसा के बाद पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था और शांति बनाए रखने के लिए पूरी तैयारी कर ली है





















