
चार राज्यों की 16 सीटों पर मतदान आज
हरियाणा कांग्रेस के विधायक चंडीगढ़ रवाना
सीटों पर क्रॉस वोटिंग व विधायकों की खरीद-फरोख्त पर चर्चाओं का बाजार गर्म
चंडीगढ़, 10 जून (विश्ववार्ता) आज राज्यसभा की 57 सीटों में 16 सीटों पर चुनाव होगा, 41 पर निर्विरोध चुने जाएंगे प्रत्याशी। राज्यसभा चुनाव में शेष बचीं चार राज्यों महाराष्ट्र, कर्नाटक, हरियाणा और राजस्थान की 16 सीटों पर मतदान आज होगा। जबकि निर्वाचन आयोग ने विशेष पर्यवेक्षक नियुक्त किये हैं और सम्पूर्ण मतदान की वीडियोग्राफी कराने का आदेश दिया है. इनमें से चार सीटों पर क्रॉस वोटिंग व विधायकों की खरीद-फरोख्त पर चर्चाओं का बाजार गर्म है।























