
चंडीगढ़ के मशहूर एलांते मॉल का नाम बदला
चंडीगढ़- एलांते चंडीगढ़ का सबसे बड़ा और सबसे लोकप्रिय मॉल है, जो उत्तर भारत के सबसे बड़े मॉल में से एक है. अब आपके पसंदीदा एलांते मॉल का नाम बदल दिया गया है. Elante को अब Nexus Elante कहा जा रहा है. यह कदम भारत के सबसे बड़े रिटेल प्लेटफॉर्म नेक्सस मॉल्स द्वारा 13 शहरों में अपनी 17 संपत्तियों में बदलाव किए जाने के बाद उठाया गया है.























