
पैगंबर पर विवादित कमेंट:BJP से निकाले गए जिंदल बोले
चंडीगढ़, 9 जून (विश्ववार्ता) ‘पार्टी जो करेगी ठीक ही करेगी। पार्टी ने मुझे निकालने का फैसला देशहित में लिया है। देश के लिए मोदी और अमित शाह ने इतना कुछ किया है। देश के लिए पार्टी को अपनों का भी बलिदान देना होता है।’ ये शब्द हैं भारतीय जनता पार्टी से निकाले गए प्रवक्ता नवीन जिंदल के वहीं, दूसरी तरफ नूपुर शर्मा ने कुछ भी कहने से साफ़ इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि मैंने अपना बयान सार्वजनिक कर दिया है। अब मुझे इस मसले पर कुछ नहीं कहना है। मैंने बिना किसी शर्त अपना बयान वापस ले लिया है।






















