
इस वक्त की मोहाली से खबर
इस सोसायटी में पुलिस की बडी दबिश
लोगों में मचा हडकंप
चंडीगढ़, 9 जून (विश्ववार्ता) पंजाब में इन दिनों अपराध सिर चढक़र बोल रहा है। यहां आपराधिक कृत्यों की कतार सी लगी हुई है। जिससे अब पंजाब की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं और यही कारण है कि अब पंजाब पुलिस सतर्कता दिखा रही है। खबर मोहाली से है। वीरवार सुबह मोहाली के जलवायु टावर में लोगों में उस वक्त हलचल मच गई जब यहां स्थानीय पुलिस का जमावड़ा देखा गया। मौके पर मौजूद पुलिस काफी एक्टिव हो रखी थी और उसकी गतिविधि से लोगों को लगा कि कोई बात हो गई है इसलिए लोगों में हलचल पैदा हो गई।
बता दें कि, मोहाली पुलिस द्वारा जलवायु टावर परिसर और उसके बाहर चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान मोहाली पुलिस लोगों की जान-पहचान संबंधी जांच-पड़ताल के साथ गाडिय़ों और सामानों को भी खंगालते नजर आई। इस अभियान से आपराधिक प्रवत्ति रखने वाले लोगों का पता लगाने का प्रयास किया गया।
मोहाली पुलिस के अनुसार, यह चेकिंग अभियान अपराध पर लगाम लगाने और सुरक्षा के लिहाज से लोगों का वेरिफिकेशन करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। शहर के अन्य रिहायशी परिसरों में भी इसी तरह की कवायद की जाएगी।























