
चंडीगढ़ कांग्रेस को एक और बड़ा झटका
एक और पार्षद ने थामा भाजपा का दामन
चंडीगढ़, 9 जून (विश्ववार्ता) पंजाब विधानसभा चुनावों मे मिली करारी शिकस्त के बाद लगातार कांग्रेस व चंडीगढ के नेता भाजपा का दामन थाम रहे है। इसी बीच बडी खबर आ रही है कि चंडीगढ़ एक पार्षद ने भाजपा का दामन थाम लिया है।
चंडीगढ़ कांग्रेस पार्षद गुरचरण जीत सिंह काला ने बीजेपी का दामन लिया है। काला ने चंडीगढ़ भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद सहित तमाम नेताओं-कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में बीजेपी में शामिल हो गए गुरचरण जीत सिंह काला वार्ड नंबर 20 से पार्षद चुने गए है। यह वाकई चंडीगढ़ कांग्रेस के लिए एक बड़ा झटका है कि उसका एक जीता-जिताया पार्षद उसके खेमे से चला गया।























