सरदार बिक्रम सिंह मजीठिया की जान को जेल में गंभीर खतरा: शिरोमणी अकाली दल
कहा कि ए.जी.डी.पी हरप्रीत सिद्धू के कहने पर उन्हे एक और झूठे मामले में फंसाया जा सकता है
दावा की एडीजीपी एक अक्षम अधिकारी, जिन्होने सरदार बिक्रम मजीठिया के साथ अपने व्यक्तिगत दुश्मनी निपटाने के लिए समय की सरकारों की ताकत का इस्तेमाल किया
कहा कि सिद्धू को सरदार मजीठिया को फंसाने के मकसद से एडीजीपी बनाया गया
चंडीगढ़/07जून: शिरोमणी अकाली दल ने आज कहा है कि पूर्व मंत्री सरदार बिक्रम सिंह मजीठिया की जान को गंभीर खतरा है और एडीजीपी हरप्रीत सिद्धू के कहने पर उन्हे एक अन्य झूठे मामले में फंसाए जाने की पूरी संभावना है, जिन्हे राजनीतिक और व्यक्तिगत दुश्मनी निपटाने के लिए एडीजीपी को जेल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
यहां एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए सरदार बिक्रम सिंह मजीठिया की पत्नी और मजीठा की विधायक गनीव मजीठिया द्वारा राज्य के पुलिस महानिदेशक के साथ साथ मुख्यमंत्री भगवंत मान को लिखे गए पत्र के बारे में बात करते हुए अकाली दल के वरिष्ठ नेता महेशइंदर सिंह ग्रेवाल और डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने इस मामले में आवश्यक श्री सिद्धू को एडीजीपी के पद से तत्काल हटाने की मांग की है।
नेताओं ने कहा कि सरदार मजीठिया के परिवार के साथ साथ अकाली दल के मन में गंभीर आशंकांए है कि श्री हरप्रीत सिद्धू को पूर्व मंत्री को फंसाने के मकसद से एडीजीपी जेल मे रूप में तैनात किया गया है। उन्होने कहा कि भले ही सिद्धू सबसे अक्षम पुलिस अधिकारी रहे हैं, लेकिन बाद की सरकारों ने उनका इस्तेमाल लगातार सरकारों द्वारा सरदार मजीठिया के साथ रंजिश निपटाने के लिए तैनात किया गया और उन्हे आप पार्टी की सरकार द्वारा उसी लक्ष्य से एडीजीपी जेल के रूप में तैनात किया गया है।
अकाली नेताओं ने कहा कि सरदार मजीठिया और श्री हरप्रीत सिद्धू के परिवारों के बीच गंभीर दुश्मनी है। उन्होने कहा कि श्री सिद्धू और सरदार मजीठिया का गहरा संबंध था , क्योंकि पुलिस अधिकारी की मां और सरदार मजीठिया की मासी सगी बहनें हैं। उन्होने कहा, ‘‘ पीढ़ियों से परिवार के बीच दुश्मनी रही है। श्री सिद्धू के परिवार ने अपनी मासी की मौत के लिए सरदार मजीठिया के परिवार को दोषी ठहराया। इनकी दुश्मनी इस बात से देखी जा सकती है। कि सरदार मजीठिया के दादा को श्री सिद्धू के पिता के सुरक्षा गार्ड ने गोली मार दी थी, जब वे सिद्धू से मिलने जा रहे थे। श्री सिद्धू के साथ इस दुश्मनी को देखते हुए ड्रग्ज मामले में श्री मजीठिया की कथित भूमिका की जांच शुरू करने से उच्च न्यायालय ने रोक दिया था।
सरदार ग्रेवाल और डॉ. चीमा ने कहा कि जब उच्च न्यायालय ने श्री सिद्धू की रिपोर्ट पर कार्रवाई नही की तो श्री सिद्धू ने सीलबंद रिपोर्ट सरदार मजीठिया के राजनीतिक विरोधी श्री नवजोत सिंह सिद्धू को दे दी।
अकाली नेताओं ने कहा कि पिछली कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के अंत में श्री सिद्धू ने मनधड़ंत रिपोर्ट सरदार मजीठिया के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत झूठा मामला दर्ज किया गया। उन्होने कहा कि इसके बाद भी सि़द्धू मामले में दखल देते रहे और यहां तक कि आठ मार्च को आप पार्टी की सरकार को पत्र लिखा , जिसके आधार पर एसआईटी का गठन किया गया । ‘‘ इस वजह से श्री सिद्धू के आदेश को एसआईटी के आदेश के तौर पर मानती है तथा सीधा उन्हे रिपोर्ट करती है’’।
अकाली नेताओं नेे कहा कि सिर्फ इतना ही नही , बल्कि एडीजीपी ने अमृतसर में अपने संपर्कों के माध्यम से सरदार मजीठिया के राजनीतिक विरोधी अमरपाल बोनी अजनाला को नशों के केस में गवाह बना लिया , जिसके द्वारा कोर्ट में झूठी तथा आधारहीन याचिका दायर की ताकि सरदार मजीठिया की रैगूलर जमानत अर्जी को रोका जा सके।
सरदार महेशइंदर सिंह ग्रेवाल और डॉ. दलजीत चीमा ने कहा कि यह भी तथ्य है कि आप पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल , सरदार मजीठिया के प्रति शत्रुता रखते हैं , क्योंकि उन्हे ड्रग्ज के व्यापार में शामिल होने के झूठे आरोप लगाने के लिए बाद में माफी मांगने के लिए मजबूर किया गया था। उन्होने कहा कि सरदार मजीठिया के खिलाफ मामला दर्ज करना भी 2017 आप पार्टी के चुनावी मुददा का हिस्सा था।
अकाली नेताओं ने यह भी बताया कि एजीडीपी , एस.टी.एफ(ड्रग्ज) को कंट्रोल करने में सबसे असफल प्रमुख रहे हैं तथा उनकी अगुवाई में ड्रग्ज का खतरा और भी बढ़ गया है। उन्होने कहा कि यह भी एक तथ्य है कि पूरी शक्ति होने के बावजूद अधिकारी को ड्रग्स से संबंधित किसी भी गतिविधि में सरदार मजीठिया के खिलाफ कोई सबूत नही जुटा सके।
अकाली नेताओं ने कहा कि सरदार मजीठिया को जेल में अमानवीय परिस्थितियों का सामना करना पड़ रहा और जेल मंत्री ने पटियाला जेल के दौरे के दौरान पूर्व मंत्री को एक ऐसी चन्नी में स्थानांतरित करने का निर्देश दिया , जो इसंान के रहने के अलए असुरक्षित और अनुपयुक्त है। उन्होने कहा कि सरदार मजीठिया जिस कोठरी में बद हैं, वह 8बाई 8 फूट की है। ‘‘ सरदार मजीठिया को इस सेल में बंद करने का एकमात्र उददेश्य उन्हे अपमानित करना और उनके मानवाधिकारों का उल्लंघन किया गया है।’।






















