
सिद्धूु मूसेवाला की अंतिम अरदास मे भावुक होकर पिता ने सुनाई बेटे सिद्धू के संषर्ष की कहानी
कहा सिद्धू ने कुछ गलत नहीं किया
चंडीगढ, 8 जून (विश्ववार्ता) पंजाबी सिंगर सिद्धूु मूसेवाला की आज अंतिम अरदास मे पिता बलकौर सिंह और मां चरण कौर काफी भावुक नजर आये। इस दौरान पिता ने कहा कि बेटे सिद्धू का बचपन संघर्षो से भरा हुआ है। पिता बलकौर सिंह ने बताया कि सिद्धू मूसेवाला का आम गांव वाले की तरह जीवन था। जब मूसेवाला नर्सरी में पढ़ता था तो गांव से बस तक नहीं जाती थी। साधन नहीं थे लेकिन फिर भी किसी न किसी तरह स्कूल भेजा। मैं फायर ब्रिगेड में था तो मूसेवाला को छोडऩे के चक्कर में एक बार ड्यूटी पर 20 मिनट लेट हो गया। इसके बाद मूसेवाला को कहा कि या तो तू पढ़ेगा या मैं नौकरी करूंगा। मूसेवाला ने ढाई साल की उम्र में सेकेंड क्लास से 24 किलोमीटर साइकिल से आना-जाना किया। उन्होंने यह भी कहा कि इंसाफ की लड़ाई जारी रहेगी। फिर भी मैं सरकार को वक्त देना चाहता हूं।























