
रिजर्व बैंक ने लगातार दूसरे महीने बढ़ाया रेपो रेट
चंडीगढ, 8 जून (विश्ववार्ता) भारतीय रिजर्व बैंक ने एक बार फिर रेपो रेट बढ़ा दिया है। इस बार इसमें 50 बेसिस प्वाइंट (.50 फीसदी) की बढ़ोतरी हुई है। रेपो रेट बढ़कर 4.90 फीसदी हो गया है। रेपो रेट बढ़ने से सभी तरह के कर्ज अब ऊंची दरों पर उपलब्ध होंगे और आम आदमी पर ईएमआई का बोझ पहले से ज्यादा होगा।






















