
पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की अंतिम अरदास मे उमडा जन सैलाब
बड़ी संख्या में पहुंचे प्रशंसक
पिता करेंगे ‘दिल की बात’
चंडीगढ, 8 जून (विश्ववार्ता) पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की अंतिम अरदास मे आज देश के विभिन्न राज्यों के ही नही बल्कि विदेशों से भी उनके प्रशंसक पहुंचना शुरू हो गये है। अंतिम अरदास जारी है। मानसा की अनाज मंडी में बड़ी संख्या में मूसेवाला के फैन पहुंच रहे हैं। समागम को देखते हुए पंजाब पुलिस ने कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। वहीं परिवार ने अपील की है कि सभी पगड़ी पहनकर आएं। यही मूसेवाला को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।























