
पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की अंतिम अरदास आज
परिवारवालो ने हाथ जोडक़र की खास विनती
1 लाख से ज्यादा प्रशंसक पहुंचेंगे की उम्मीद
पिता करेंगे ‘दिल की बात’
चंडीगढ़, 8 जून (विश्ववार्ता) पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला का भोग और अंतिम अरदास आज होगी। इस दिन को लेकर परिवार और साथियों की तरफ से नौजवानों से ख़ास अपील की गई है। परिवार ने हाथ जोडक़र विनती करते कहा कि 8 तारीख़ को नौजवान पगड़ी बांध कर भोग में शामिल हो। अंतिम अरदास मे करीब एक लाख प्रशंसकों के मानसा पहुंचने की उम्मीद है।इस मौके मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह अपने दिल की बात भी प्रशंसकों से करेंगे।
बता दें कि सिद्धू मूसा वाला की 29 मई को गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। सिद्धू अपनी थार गाड़ी में सवार होकर गांव के बाहर जा रहे थे कि रास्ते में 3 गाडिय़ों ने उन्हें घेर कर हमला किया और मौके पर ही उनकी मौत हो गई थी।























