
चंडीगढ मे आप पार्टी आज कश्मीरी पंडितो के समर्थन में निकालेगी कैंडल मार्च
चंडीगढ़, 7 जून (विश्ववार्ता) कश्मीर में लगातार कश्मीरी हिंदुओं को आतंकियों द्वारा निशाना बनाया जा रहा है। ऐसे में चंडीगढ़ आम आदमी पार्टी ने केंद्र सरकार से कश्मीरी हिंदुओं की सुरक्षा की मांग को उठाया है। चंडीगढ़ आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष प्रेम गर्ग का कहना है कश्मीरी पंडितों के समर्थन में आज चंडीगढ़ में आप पार्टी द्वारा कैंडल मार्च निकाला जाएगा। सेक्टर 22 के अरोमा लाइट पाइंट पर यह मार्च निकाला जाएगा। यह मार्च अरोमा लाइट पाइंट से किरण सिनेमा तक निकाला जाएगा।





















