
धर्मसोत के अब पंजाब के इस पूर्व कैबिनेट मंत्री पर एक्शन
दर्ज किया भ्रष्टाचार का मामला
चंडीगढ़, 7 जून (विश्ववार्ता)पंजाब में मान सरकार का एक्शन देखते ही बन रहा है| सरकार के दिशानिर्देशों पर ही ताबड़तोड़ कार्रवाई चल रही है| जहां मंगलवार सुबह पहले पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस नेता साधु सिंह धर्मसोत को भ्रष्टाचार के आरोप में विजिलेंस ब्यूरो ने गिरफ्तार किया तो इसी के साथ अब खबर आ रही है कि एक और पूर्व कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस नेता संगत सिंह गिलजियां (69 साल) पर भी एक्शन लिया गया है|
विजिलेंस ब्यूरो ने ही संगत सिंह गिलजियां के खिलाफ भी भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया है| कैप्टन अमरिंदर सिंह के सीएम पद से हटने के बाद चरणजीत सिंह चन्नी सरकार में संगत सिंह गिलजियां को मंत्री बनाया गया था| जहां कैप्टन अमरिंदर सिंह की सरकार में साधु सिंह धर्मसोत वन मंत्री थे तो वहीं चन्नी सरकार में यह पद संगत सिंह गिलजियां को दिया गया था| बतादेँ कि, संगत सिंह गिलजियां पंजाब के होशियारपुर जिले की उर्मार विधानसभा सीट से विधायक रहे हैं|





















