
चंडीगढ स्टेट गेस्ट हाउस मे ठहरना हुआ मंहगा
1 जुलाई से नए रेट होंगे लागू
चंडीगढ़, 7 जून (विश्ववार्ता) चंडीगढ़ के स्टेट गेस्ट हाउस में रहने पर अब जेब ज्यादा ढीली करनी पड़ेगी। पहली जुलाई से स्टेट गेस्ट हाउस के नए टैरिफ लागू हो जाएंगे। इसकी नोटिफिकेशन प्रशासन ने जारी कर दी है। यूटी स्टेट गेस्ट हाउस सेक्टर-6 में रुकने पर अब अधिकारियों से लेकर प्राइवेट पर्सन को डेढ़ गुणा खर्च करना पड़ेगा। पहले आन ड्यूटी अधिकारियों को जो रूम 200 रुपये में मिलता था अब 500 में मिलेगा। वहीं सुईट 300 की जगह 750 रुपये में बुक होगा। पहली जुलाई से नया टैरिफ हो जाएगा लागू।





















