
सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को मिली जाने से मारने की धमकी
सलमान खान की बढ़ाई गई थी सुरक्षा
चंडीगढ़, 6 जून (विश्ववार्ता) गत दिनो पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की दिनदिहाडे हत्या के बाद अब मीडिया रिपोट्स की मानें तो बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान को धमकी भरा पत्र मिला है। इस खबर के सामने आते ही सलमान खान के फैंस काफी परेशान हो गए हैं. अब पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चला है कि चि_ी में क्या लिखा है, किसने भेजी है और किस तरह की धमकी दी गई है इसके बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।






















