
सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद पंजाब व दिल्ली पुलिस की पडोसी राज्यो मे लगातार छापेमारी जारी
पडोसी देशो मे भी पुलिस की विशेष टीमे रवाना
चंडीगढ़, 6 जून (विश्ववार्ता) पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद पंजाब व दिल्ली पुलिस की विशेष टीमे लगातार हरियाणा, हिमाचल, राजस्थान व मध्यप्रदेश के राज्यो मे छापेमारी कर रही है वही जानकार सूत्रो से पता चला है कि पुलिस को हत्या से जुडे विशेष इनपुट भी मिले जिससे लगातार तार से तार जोड रहे है। वही पता चला है कि टीम ने नेपाल में शूटरों की तलाश शुरू कर दी है। स्पेशल सेल की टीमो ने मुजफ्फरनगर का भी दौरा किया।























