
उत्तराखंड के उत्तरकाशी में भीषण सड़क हादसा
दर्दनाक हादसे मे अभी तक इतने लोगो की मौत, बस मे सवार थे 30 लोग
चंडीगढ़, 6 जून (विश्ववार्ता) इस वक्त की बडी खबर आ रही है कि यमुनोत्री नेशनल हाईवे पर डामटा रिखाऊं खड्ड के पास दर्दनाक हादसा हुआ है। अनियंत्रित होकर एक बस खाई में जा गिरी। बताया जा रहा है कि बस में 30 लोग सवार थे। अभी तक 26 शव बरामद किए गए हैं और चार यात्री घायल हैं। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज चौहान भी देहरादून पहुंच गए हैं। उन्होंने मृतकों के परिवारों को 5-5 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये देने की घोषणा की है।





















