
भाजपा की चंडीगढ ईकाई आज शाम को पांच सौ के करीब लोगो को करा सकती है भाजपा ज्वाइन
चंडीगढ़, 5 जून (विश्ववार्ता) भाजपा की चंडीगढ ईकाई आज शाम को पांच सौ के करीब लोगो को भाजपा ज्वाइन करा सकती है। पता चला है कि कांग्रेस सचिव अजय शर्मा भी आज आधिकारिक रूप से भाजपा जॉइन कर सकते है। इस कार्यक्रम मे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के अलावा अन्य पार्टियों के कार्यकर्ताओं समेत समाज के अन्य वर्गों के प्रतिनिधि शामिल हैं।शाम को 5.30 बजे यह जॉइनिंग करवाई जाएगी। चंडीगढ़ भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद इन नए कार्यकर्ताओं को शामिल करेंगे। सेक्टर 33 स्थित कमलम में यह जॉइनिंग कार्यक्रम होगा।























