
सिद्धू मूसेवाला परिवार के साथ दुख बांटने आज आ सकते है अभिनेता संजय दत्त
चंडीगढ़, 5 जून (विश्ववार्ता) पिछले दिनो पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की दिन दिहाडे हत्या के बाद पूरे देश विदेश मे रोष है। इस कठिन समय में सिद्धू के परिवार को उनके प्रशंसकों और सहयोगियों का समर्थन मिल रहा है. इस बीच खबर आ रही है कि बॉलीवुड स्टार अभिनेता संजय दत्त के भी दिवंगत गायक के परिवार वालों से मिलने पंजाब के गांव मूसा मे आ सकते है। कहा जा रहा है कि वे पंजाब पहुंच चुके हैं और जल्द ही गांव मूसा पहुंच सकते हैं. जब संजय दत्त को सिद्धू की हत्या की खबर मिली तो सभी की तरह वह भी हैरान रह गए और उन्होंने एक ट्वीट के जरिए अपना दुख व्यक्त किया. संजय दत्त ने अपने ट्वीट में लिखा कि सिद्धू मूसेवाला के बारे में सुनकर हैरान हूं, एक महान प्रतिभा बहुत जल्द चली गई. भगवान उनके परिवार और रिश्तेदारों को इस दुख की घड़ी में शक्ति दे!























