
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिले सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता
चंडीगढ़, 4 जून (विश्ववार्ता) : दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता ने आज चंडीगढ़ तकनीकी हवाई अड्डे पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। गौरतलब है कि सिद्धू के परिवार ने इससे पहले केंद्रीय जांच एजेंसी को पत्र लिखकर उनकी हत्या के मामले की जांच की मांग की थी।























