
टारगेट किलिंग के बीच कश्मीरी पंडितों का सामूहिक पलायन
घाटी में लगातार हो रही लक्षित हत्याओं के बाद अनंतनाग के मट्टन स्थित पंडित कॉलोनी में सन्नाटा पसरा
चंडीगढ़, 4 जून (विश्ववार्ता) घाटी में लगातार हो रही लक्षित हत्याओं के बाद कश्मीरी पंडित अपना घर छोडक़र जाने लगे हैं। अनंतनाग के मट्टन स्थित पंडित कॉलोनी में सन्नाटा पसरा है। कश्मीरी पंडित रंजन ज्योतिषी ने बताया कि अनंतनाग स्थित मट्टन की कश्मीरी पंडित कॉलोनी से 90 फीसदी लोग जा चुके हैं। लोगों के सब्र का बांध टूट चुका है





















