

पुणे में इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला आया सामने
दो की दर्दनाक मौत, एक जिंदगी मौत से अस्पताल मे लडता हुआ
पढिये पूरी खबर
चंडीगढ़, 3 जून (विश्व वार्ता) आज का इंसान इंसानियत को भूलता जा रहा है। ताजा मामला पुणे से आ रहा है जहां इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक होटल कर्मचारी ने कूड़ा उठाने वाले तीन लोगों पर उबलता पानी डालकर चला गया उसके बाद पीडित वहीं पर तडपते रहे जिसके बाद दो की मौत हो गई है और एक की हालत गंभीर है। गंभीर रूप से घायल का एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। यह दिल दहला देने वाली घटना पुणे के सासवड की है। इनमें से तीन गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों की मौत से पूरे जिले में हडक़ंप मच गया। घटना 23 मई की दोपहर की है। लेकिन अब घटना का खुलासा हो गया है।






















