

इस वक्त की बडी खबर
पंजाब सीएम मान सिद्धू मूसेवाला के घर पहुंचे
सुरक्षा के कडे प्रंबध
चंडीगढ़, 3 जून (विश्व वार्ता) इस वक्त की बडी खबर आ रही है कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान सिद्धू मूसेवाला के घर पहुंचे है। इससे पहले मूसेवाला के घर पहुंचे आम आदमी पार्टी के विधायक गुरप्रीत सिंह को गांववालों का विरोध का समना करना पड़ा है। लोगों ने जमकर हंगामा किया और उन्हें यहां से जाने के लिए कहा। हंगामा बढ़ता देख विधायक गुरप्रीत सिंह को यहां से बैरंग लौटना पड़ा।























