
चंडीगढ़ गवर्नमेंट प्रेस बिल्डिंग में देश का पहला वायु सेना विरासत केंद्र बनाया जाएगा
आज वायुसेना और चंडीगढ़ प्रशासन के बीच एमओयू पर होंगे हस्ताक्षर
चंडीगढ़, 3 जून (विश्व वार्ता) चंडीगढ़ के सेक्टर-18 स्थित गवर्नमेंट प्रेस बिल्डिंग में देश का पहला वायु सेना विरासत केंद्र बनाया जाएगा। देश के पहले वायुसेना विरासत केंद्र के लिए आज वायुसेना और चंडीगढ़ प्रशासन के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर होंगे। इसमें प्रशासन, वायुसेना व केंद्र सरकार की जिम्मेदारियां तय होंगी।






















