
इस वक्त की बडी खबर
चंडीगढ पंजाब भाजपा कार्यालय को उड़ाने की साजिश
पुलिस का चप्पे चप्पे पर पहरा
इस तारिख को शहर आ रहे है गृहमंत्री अमित शाह
चंडीगढ़, 3 जून (विश्व वार्ता) गृहमंत्री अमित शाह के चार जून को शहर आने से पहले पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ गई है। बडी खबर आ रही है कि सुरक्षा एजेंसियों को इनपुट मिला है कि सेक्टर-37 स्थित पंजाब भाजपा कार्यालय को बम से उड़ाने की साजिश रची जा रही है। सुरक्षा को देखते हुए भाजपा कार्यालय को चंडीगढ़ पुलिस ने छावनी में तब्दील कर दिया। साथ ही कार्यालय की तरफ जाने वाले सभे रास्तों पर बैरिकेडिंग कर दी गई। डीजीपी प्रवीर रंजन समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और सुरक्षा बंदोबस्त का जायजा लिया।























