
पंजाब मे आम आदमी पार्टी के विधायक के गनमैन को लगी गोली, मौके पर ही मौत
चंडीगढ़, 2 जून (विश्व वार्ता) पंजाब में आम आदमी पार्टी के जालंधर वेस्ट से आप विधायक शीतल अंगुराल के गनमैन की गोली लगने से मौत हुई है। माना जा रहा है कि, गनमैन ने आत्महत्या जैसा कदम उठाया है। उसने ही खुद को गोली मारी है।
बरहाल, घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने गनमैन के शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है गनमैन की मौत की स्थिति पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पूरी तरह साफ हो पाएगी मृतक गनमैन की पहचान पवन वासी महितपुर निवासी के रूप में हुई है।





















