
ED ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी को समन भेजा
राहुल को ईडी ने आज पेश होने को कहा
चंडीगढ़, 2 जून (विश्व वार्ता)प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने नेशनल हेराल्ड अखबार से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी को पूछताछ के लिए समन भेजा है। ईडी सोनिया से आठ जून को पूछताछ करेगी, जबकि राहुल को आज पेश होने को कहा है।























