
सिद्धू मूसेवाला की हत्या से उदास 3 दिन से खाना नही खा रहे शेरा और बघीरा
देख रहे मालिक सिद्धू मूसेवाला की राह
‘मेरे 6 फुट के गबरू बेटे को राख बनाकर रख दिया:चरण कौर
चंडीगढ़, 2 जून (विश्व वार्ता) सिद्धू मूसेवाला की हत्या ने जहां पूरे देश मे उनके फैंस दुखी है वहीं उनके उनके पेट डॉग्स शेरा और बघीरा भी सदमे में हैं। सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद से दोनों उदास हैं। रविवार शाम के बाद से शेरा और बघीरा ने खाना नहीं खाया है। अपने मालिक के साथ दोनों पूरे घर में घूमते थे, उनसे लिपटते थे और सिद्धू मूसेवाला के हाथों से खाना खाते थे। अब उन्हें खाना दिया जा रहा है लेकिन वे खाने की तरफ देख भी नहीं रहे। सिद्ध मूसेवाला को अपने डॉग जिनका नाम शेरा और बघीरा रखा हुआ था। मूसेवाला कुत्तों से बहुत प्यार करते थे। जब भी घर में रहते तो हर वक्त मूसेवाला के इर्द-गिर्द ही रहते थे।
वही सिद्धू मूसेवाला की अस्थियां को कीरतपुर साहिब में जल प्रवाहित कर दी गई। बिलखते मां चरण कौर जोर-जोर से रोते हुए कहती रहीं ‘मेरे 6 फुट के गबरू बेटे को राख बनाकर रख दिया, अब दुश्मनों को अच्छी नींद आएगी’।























