• Latest
  • Trending
प्रधानमंत्री ने देशभर में लागू 13 योजनाओं के लाभार्थियों से किया संवाद

प्रधानमंत्री ने देशभर में लागू 13 योजनाओं के लाभार्थियों से किया संवाद

4 years ago
ਕੌਮੀ ਸ਼ਹੀਦ ਪਰਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਝੋਟਾ ਨਮਿੱਤ ਪਾਠ ਦੇ ਭੋਗ ਅਤੇ ਸ਼ਰਧਾਂਜਲੀ ਸਮਾਗਮ ਦੀਆਂ ਤਿਆਰੀਆਂ ਮੁਕੰਮਲ

ਕੌਮੀ ਸ਼ਹੀਦ ਪਰਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਝੋਟਾ ਨਮਿੱਤ ਪਾਠ ਦੇ ਭੋਗ ਅਤੇ ਸ਼ਰਧਾਂਜਲੀ ਸਮਾਗਮ ਦੀਆਂ ਤਿਆਰੀਆਂ ਮੁਕੰਮਲ

2 hours ago
U19 Asia Cup final : ਭਾਰਤ ਅਤੇ ਪਾਕਿਸਤਾਨ ਵਿਚਾਲੇ ਫਾਈਨਲ ਮੁਕਾਬਲਾ ਜਾਰੀ ; ਭਾਰਤ ਨੇ ਗਵਾਈ ਤੀਜੀ ਵਿਕਟ

U19 Asia Cup final : ਭਾਰਤ ਅਤੇ ਪਾਕਿਸਤਾਨ ਵਿਚਾਲੇ ਫਾਈਨਲ ਮੁਕਾਬਲਾ ਜਾਰੀ ; ਭਾਰਤ ਨੇ ਗਵਾਈ ਤੀਜੀ ਵਿਕਟ

2 hours ago
ਪੈਰੋਲ ‘ਤੇ ਬਾਹਰ ਆਏ ਅੰਮ੍ਰਿਤਪਾਲ ਸਿੰਘ ਦੇ ਚਾਚਾ ਹਰਜੀਤ ਸਿੰਘ

ਪੈਰੋਲ ‘ਤੇ ਬਾਹਰ ਆਏ ਅੰਮ੍ਰਿਤਪਾਲ ਸਿੰਘ ਦੇ ਚਾਚਾ ਹਰਜੀਤ ਸਿੰਘ

3 hours ago
ਭਾਰਤੀ ਮੌਸਮ ਵਿਭਾਗ ਨੇ 20 ਰਾਜਾਂ ਵਿੱਚ ਭਾਰੀ ਮੀਂਹ ਦੀ ਕੀਤੀ ਭਵਿੱਖਬਾਣੀ

ਭਾਰਤੀ ਮੌਸਮ ਵਿਭਾਗ ਨੇ 20 ਰਾਜਾਂ ਵਿੱਚ ਭਾਰੀ ਮੀਂਹ ਦੀ ਕੀਤੀ ਭਵਿੱਖਬਾਣੀ

3 hours ago
ਮਥੁਰਾ: ਯਮੁਨਾ ਐਕਸਪ੍ਰੈਸਵੇਅ ‘ਤੇ ਚੱਲਦੀ ਬੱਸ ਨੂੰ ਲੱਗੀ ਅੱਗ, 40 ਯਾਤਰੀਆਂ ਦਾ ਬਚਾਅ

ਮਥੁਰਾ: ਯਮੁਨਾ ਐਕਸਪ੍ਰੈਸਵੇਅ ‘ਤੇ ਚੱਲਦੀ ਬੱਸ ਨੂੰ ਲੱਗੀ ਅੱਗ, 40 ਯਾਤਰੀਆਂ ਦਾ ਬਚਾਅ

3 hours ago
ਦਿੱਲੀ ਦੀ ਹਵਾ ਦੀ ਗੁਣਵੱਤਾ ਵਿੱਚ ਮਾਮੂਲੀ ਸੁਧਾਰ, AQI 349 ਦਰਜ

ਦਿੱਲੀ ਦੀ ਹਵਾ ਦੀ ਗੁਣਵੱਤਾ ਵਿੱਚ ਮਾਮੂਲੀ ਸੁਧਾਰ, AQI 349 ਦਰਜ

3 hours ago
ਅਸਾਮ ਰਾਈਫਲਜ਼ ਅਤੇ DRI ਨੇ 60 ਕਰੋੜ ਰੁਪਏ ਦੀਆਂ ਮੈਥਾਮਫੇਟਾਮਾਈਨ ਗੋਲੀਆਂ ਕੀਤੀਆਂ ਜ਼ਬਤ; ਇੱਕ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ

ਅਸਾਮ ਰਾਈਫਲਜ਼ ਅਤੇ DRI ਨੇ 60 ਕਰੋੜ ਰੁਪਏ ਦੀਆਂ ਮੈਥਾਮਫੇਟਾਮਾਈਨ ਗੋਲੀਆਂ ਕੀਤੀਆਂ ਜ਼ਬਤ; ਇੱਕ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ

3 hours ago
ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਪਰਾਲੀ ਸਾੜਨ ਦੀਆਂ 5,785 ਘਟਨਾਵਾਂ ਆਈਆਂ ਸਾਹਮਣੇ 

ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਪਰਾਲੀ ਸਾੜਨ ਦੀਆਂ 5,785 ਘਟਨਾਵਾਂ ਆਈਆਂ ਸਾਹਮਣੇ 

3 hours ago
Mahadev online betting ਮਾਮਲੇ ਵਿੱਚ CBI ਵੱਲੋਂ 6 ਰਾਜਾਂ ਵਿੱਚ 33 ਥਾਵਾਂ ‘ਤੇ ਛਾਪੇਮਾਰੀ

Mahadev online betting ਮਾਮਲੇ ਵਿੱਚ CBI ਵੱਲੋਂ 6 ਰਾਜਾਂ ਵਿੱਚ 33 ਥਾਵਾਂ ‘ਤੇ ਛਾਪੇਮਾਰੀ

4 hours ago
Big Breaking : ਦੁਪਹਿਰ 3 ਵਜੇ ਦੀਆਂ ਵੱਡੀਆਂ ਖ਼ਬਰਾਂ

Big Breaking : ਦੁਪਹਿਰ 3 ਵਜੇ ਦੀਆਂ ਵੱਡੀਆਂ ਖ਼ਬਰਾਂ

4 hours ago
Punjab: ਸਿੱਖਿਆ ਕ੍ਰਾਂਤੀ ਦੀ ਨਵੀਂ ਉਡਾਣ: ਜੰਡ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਸਰਕਾਰੀ ਸਕੂਲ ਨੂੰ ਮਿਲੀ ਅਤਿ-ਆਧੁਨਿਕ ਸਾਇੰਸ ਲੈਬ ਦੀ ਸੌਗਾਤ

Punjab: ਸਿੱਖਿਆ ਕ੍ਰਾਂਤੀ ਦੀ ਨਵੀਂ ਉਡਾਣ: ਜੰਡ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਸਰਕਾਰੀ ਸਕੂਲ ਨੂੰ ਮਿਲੀ ਅਤਿ-ਆਧੁਨਿਕ ਸਾਇੰਸ ਲੈਬ ਦੀ ਸੌਗਾਤ

4 hours ago
U19 Asia Cup Final: ਪੜ੍ਹੋ ਪਾਕਿਸਤਾਨ ਨੇ ਭਾਰਤ ਨੂੰ ਦਿੱਤਾ ਕਿੰਨੀਆਂ ਦੌੜਾਂ ਦਾ ਟੀਚਾ ?

U19 Asia Cup Final: ਪੜ੍ਹੋ ਪਾਕਿਸਤਾਨ ਨੇ ਭਾਰਤ ਨੂੰ ਦਿੱਤਾ ਕਿੰਨੀਆਂ ਦੌੜਾਂ ਦਾ ਟੀਚਾ ?

5 hours ago
Hindi News
English News
Saturday, November 14, 2026
No Result
View All Result
23 °c
Chandigarh
20 ° Sun
20 ° Mon
20 ° Tue
20 ° Wed
Wishav Warta I (ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾ) I Latest Punjabi News I Breaking Punjab News I Top Headlines In Punjabi I Latest Punjabi News I Australian News in Punjabi I  Punjabi News Agency
  • ਹੋਮ-ਪੇਜ
  • ਖਬਰਾਂ
  • ਪੰਜਾਬ
  • ਹਰਿਆਣਾ
  • ਰਾਸ਼ਟਰੀ
  • ਅੰਤਰਰਾਸ਼ਟਰੀ
  • ਵਪਾਰ
  • ਸਾਹਿਤਕ
  • ਖੇਤੀਬਾੜੀ
  • ਧਾਰਮਿਕ
  • ਸਿਆਸੀ
  • ਖੇਡਾਂ
  • ਬਦਲੀਆਂ
  • ਫ਼ਿਲਮੀ
  • ਸਿਹਤ
  • ਸੰਪਰਕ
  • ਹੋਮ-ਪੇਜ
  • ਖਬਰਾਂ
  • ਪੰਜਾਬ
  • ਹਰਿਆਣਾ
  • ਰਾਸ਼ਟਰੀ
  • ਅੰਤਰਰਾਸ਼ਟਰੀ
  • ਵਪਾਰ
  • ਸਾਹਿਤਕ
  • ਖੇਤੀਬਾੜੀ
  • ਧਾਰਮਿਕ
  • ਸਿਆਸੀ
  • ਖੇਡਾਂ
  • ਬਦਲੀਆਂ
  • ਫ਼ਿਲਮੀ
  • ਸਿਹਤ
  • ਸੰਪਰਕ
No Result
View All Result
WishavWarta -Web Portal - Punjabi News Agency
No Result
View All Result

प्रधानमंत्री ने देशभर में लागू 13 योजनाओं के लाभार्थियों से किया संवाद

May 31, 2022
in हिन्दी न्यूज़
प्रधानमंत्री ने देशभर में लागू 13 योजनाओं के लाभार्थियों से किया संवाद

प्रधानमंत्री ने देशभर में लागू 13 योजनाओं के लाभार्थियों से किया संवाद

पूरे प्रदेश के जिला मुख्यालयों में आयोजित कार्यक्रमों में प्रधानमंत्री को सुनने पहुंचे योजनाओं के लाभार्थी

प्रधानमंत्री ने कहा- हर गरीब तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना उनका संकल्प

चंडीगढ़, 31 मई– भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश के हर गरीब व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना उनका संकल्प है। जब देश की बात आती है तो मैं प्रधानमंत्री नहीं बल्कि 130 करोड़ परिवारों का सदस्य बन जाता हूं। जहां रहता हूं, वहां काम करता हूं।

प्रधानमंत्री मंगलवार को केंद्र सरकार के 8 वर्ष पूरे होने पर ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा हिमाचल प्रदेश के शिमला में आयोजित गरीब कल्याण सम्मेलन में बोल रहे थे।

इस कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री ने देशभर के 1500 स्थानों से अलग-अलग 13 सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों से वर्चुअली संवाद किया। इसके साथ-साथ प्रधानमंत्री ने डीबीटी के माध्यम से देश के 10 करोड़ से ज्यादा किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 11वीं किस्त के रूप में 21 हजार करोड़ रुपये की राशि भी हस्तांतरित की।

प्रधानमंत्री के इस कार्यक्रम में हरियाणा के प्रत्येक जिले से अलग-अलग योजनाओं के लाभार्थी वर्चुअली जुड़े। करनाल में यह कार्यक्रम मंगलसेन सभागार में आयोजित हुआ। इसकी अध्यक्षता करनाल के सांसद श्री संजय भाटिया द्वारा की गई। प्रधानमंत्री के संबोधन से पहले बोलते हुए श्री संजय भाटिया ने कहा कि सरकार की योजनाओं पर आम आदमी का अधिकार है। उसे इन योजनाओं का लाभ खुद भी लेना चाहिए और पात्र व्यक्ति जो लाभ लेने से वंचित रह गया है, उसे भी इनका लाभ दिलवाना चाहिए।

सांसद श्री संजय भाटिया ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का आभार है कि उन्होंने पिछली कमियों को दूर करते हुए एक-एक व्यक्ति का जनधन खाता खुलवाया। जब यह खाते खोले गए तो लोग इसकी आलोचना कर रहे थे लेकिन आज जब सरकारी योजनाओं का एक-एक रुपया पात्र व्यक्ति के बैंक खाते में जा रहा है तो इन खातों की अहमियत पता चल रही है। यह दर्शाता है कि प्रधानमंत्री श्री नरेद्र मोदी की कितनी दूरदर्शी सोच है।

श्री भाटिया ने कहा कि हमारी सरकार का लक्ष्य सभी योजनाओं का लाभ 100 प्रतिशत पात्र लोगों तक पहुंचाना है। अभी भी बहुत से लोग योजनाओं से वंचित रह जाते हैं। इसके लिए लगातार जागरूकता अभियान चलाया जाता है। हमें उन लोगों की चिंता अवश्य करनी चाहिए जिनके लिए योजनाएं बनी हैं। श्री भाटिया ने कहा कि प्रधानमंत्री के साथ-साथ हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल भी बधाई के पात्र हैं, जो अंत्योदय की भावना से कार्य कर रहे हैं। हरियाणा में परिवार पहचान पत्र के माध्यम से 1 लाख 80 हजार रुपये वार्षिक आय से कम वाले परिवारों की आय बढ़ाने के लिए प्रयास किया जा रहा है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री अंत्योदय रोजगार मेले आयोजित हो रहे हैं, इनके माध्यम से स्वरोजगार के अवसर पैदा किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कई बार केंद्रीय मंत्री ही नहीं बल्कि प्रधानमंत्री भी हरियाणा की कई योजनाओं की प्रशंसा करते हैं।

इन योजनाओं के लाभार्थी पहुंचे थे प्रधानमंत्री को सुनने

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को सुनने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण व शहरी), प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, पोषण अभियान, प्रधानमंत्री मात्र वंदना योजना, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण व शहरी), जल जीवन मिशन, प्रधानमंत्री स्वनिधि स्कीम, वन नेशन-वन राशन कार्ड, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, आयुष्मान भारत पीएम जन आरोग्य योजना, आयुष्मान भारत हैल्थ एवं वैल्नेस सेंटर, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के लाभार्थी पहुंचे थे।

भिवानी जिला के करीब 39 हजार 508 किसानों को मिला लगभग 29 करोड़ रुपये का लाभ

भिवानी में आयोजित कार्यक्रम में कृषि मंत्री श्री जे पी दलाल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार लोगों की भलाई के लिए काम कर रही है। लोकतंत्र में सरकार का होना तभी सार्थक होता है, जब पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ उनके घर बैठे मिले और यही काम प्रदेश व केंद्र सरकार कर रही है। उन्होंने कहा कि लोगों का जीवन स्तर ऊंचा उठाने के लिए प्रधानमंत्री श्री मोदी के निर्देशानुसार देशभर में करोड़ों खाते खोले गए। इसका सीधा फायदा यह है कि केंद्र व प्रदेश सरकार की सहायता राशि आज सीधे इन लोगों के खाते में जा रही है।

उन्होंने बताया कि किसान सम्मान निधि योजना के तहत जिला में करीब 39 हजार 508 किसानों को लगभग 29 करोड़ रुपये का लाभ मिलेगा।

कैथल में महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री ने वर्चुअली सुना प्रधानमंत्री का संदेश

कैथल में आयोजित जिला स्तरीय गरीब कल्याण सम्मेलन में महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री श्रीमती कमलेश ढांडा ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का संदेश सुना।

इस दौरान श्रीमती कमलेश ढांडा ने कहा कि समाज और सरकार के कहा जुड़ाव ने राष्ट व समाज के प्रेरक परिवर्तन की गौरव गाथा लिखने का काम किया है। गरीबों के उत्थान के लिए सरकार ने ऐसी योजनाओं और परियोजनाओं को कार्यरूप में परिणत करने का काम किया है, जो लोगों के सामाजिक और आर्थिक स्तर में अपेक्षा लाभकारी सिद्ध हो रही है।

महेंद्रगढ़ के एक लाख आठ हजार किसानों के खाते में आई 2-2 हजार रुपए की राशि
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री श्री ओमप्रकाश यादव ने जिला स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की। इस दौरान मंत्री ने विभिन्न लाभार्थियों के साथ बातचीत भी की। प्रधानमंत्री द्वारा आज डीबीटी के माध्यम से देश के किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 11वीं किस्त के रूप में जिला महेंद्रगढ़ के एक लाख आठ हजार किसानों के खाते में 2-2 हजार रुपए की राशि भेजी गई।

Share196Tweet123SendSendShareScan

ਤੁਹਾਡੇ ਲਈ ਸਿਫ਼ਾਰਿਸ਼ ਕੀਤੀ ਗਈ

‘आप’ पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे

‘आप’ पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे

by Wishavwarta
April 15, 2024
0

  'आप' पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री...

असम में आप उम्मीदवारों के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जनसभा करते की अपील ,1 नंबर वाला झाड़ू का बटन दबा कर असम में लाएं बदलाव

असम में आप उम्मीदवारों के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जनसभा करते की अपील ,1 नंबर वाला झाड़ू का बटन दबा कर असम में लाएं बदलाव

by Wishavwarta
April 13, 2024
0

असम में आप उम्मीदवारों के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जनसभा करते की अपील ,1 नंबर वाला झाड़ू का बटन...

लोक सभा मतदान 2024 के मद्देनज़र मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी द्वारा पी. ए. एम. एस. की शुरुआत

लोक सभा मतदान 2024 के मद्देनज़र मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी द्वारा पी. ए. एम. एस. की शुरुआत

by Wishavwarta
April 11, 2024
0

लोक सभा मतदान 2024 के मद्देनज़र मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी द्वारा पी. ए. एम. एस. की शुरुआत चंडीगढ़, 11...

विरसा संरक्षण बैसाखी गतका प्रतियोगिता 12 अप्रैल को मोहाली में – फूलराज सिंह

विरसा संरक्षण बैसाखी गतका प्रतियोगिता 12 अप्रैल को मोहाली में – फूलराज सिंह

by Wishavwarta
April 10, 2024
0

  विरसा संरक्षण बैसाखी गतका प्रतियोगिता 12 अप्रैल को मोहाली में - फूलराज सिंह मोहाली 10 अप्रैल : जिला गतका...

ਹੁਕਮਨਾਮਾ ਸ੍ਰੀ ਹਰਿਮੰਦਰ ਸਾਹਿਬ

Currency Converter

Youtube

ਪੁਰਾਲੇਖ

ਸੰਸਥਾਪਕ ,ਸੰਪਾਦਕ - ਦਵਿੰਦਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਦਰਸ਼ੀ

ਮੋਬਾਈਲ – 97799-23274

ਈ-ਮੇਲ : [email protected]

Recent

ਕੌਮੀ ਸ਼ਹੀਦ ਪਰਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਝੋਟਾ ਨਮਿੱਤ ਪਾਠ ਦੇ ਭੋਗ ਅਤੇ ਸ਼ਰਧਾਂਜਲੀ ਸਮਾਗਮ ਦੀਆਂ ਤਿਆਰੀਆਂ ਮੁਕੰਮਲ

ਕੌਮੀ ਸ਼ਹੀਦ ਪਰਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਝੋਟਾ ਨਮਿੱਤ ਪਾਠ ਦੇ ਭੋਗ ਅਤੇ ਸ਼ਰਧਾਂਜਲੀ ਸਮਾਗਮ ਦੀਆਂ ਤਿਆਰੀਆਂ ਮੁਕੰਮਲ

by Navjot
November 14, 2026
0

    ਮਾਨਸਾ 14 ਨਵੰਬਰ(ਵਿਸ਼ਵ ਵਾਰਤਾ)  ਕੌਮੀ ਸ਼ਹੀਦ ਪਰਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਝੋਟਾ ਨਮਿੱਤ 15 ਨਵੰਬਰ ਨੂੰ ਤਖ਼ਤ ਸ੍ਰੀ ਦਮਦਮਾ ਸਾਹਿਬ, ਤਲਵੰਡੀ...

Most Popular

National: ਅਸਾਮ ਸੜਕ ਹਾਦਸੇ ਵਿੱਚ ਮ੍ਰਿਤਕਾਂ ਦੀ ਗਿਣਤੀ ਹੋਈ 24

National: ਅਸਾਮ ਸੜਕ ਹਾਦਸੇ ਵਿੱਚ ਮ੍ਰਿਤਕਾਂ ਦੀ ਗਿਣਤੀ ਹੋਈ 24

by Ranjit Singh
9 hours ago
0

National: ਅਸਾਮ ਸੜਕ ਹਾਦਸੇ ਵਿੱਚ ਮ੍ਰਿਤਕਾਂ ਦੀ ਗਿਣਤੀ ਹੋਈ 24 ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ, 14 ਨਵੰਬਰ (ਵਿਸ਼ਵ ਵਾਰਤਾ): ਸ਼ੁੱਕਰਵਾਰ ਨੂੰ ਅਸਾਮ ਦੇ ਕਾਜ਼ੀਰੰਗਾ...

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

COPYRIGHT (C) 2026. ALL RIGHTS RESERVED. DESIGNED AND MAINTAINED BY MEHRA MEDIA 