
निकाय चुनावों को लेकर कांग्रेस-जजपा की बैठक आज
चंडीगढ, 31 मई (विश्व वार्ता) हरियाणा में नगर निकाय चुनावों को लेकर कांग्रेस सिंबल पर चुनाव लड़े या नहीं, यह फैसला पार्टी आज करेगी। वही दूसरी तरफ भाजपा के निकाय चुनाव अकेले लड़ने की घोषणा के बाद अब जजपा ने सिरसा में आज पार्टी की बैठक बुलाई है। प्रदेशस्तरीय बैठक में सभी जिला अध्यक्ष चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवारों के नामों पर फैसला लेगी।





















