
चंडीगढ़ युवा कांग्रेस का सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड को लेकर ज़ोरदार प्रदर्शन
सीबीआई से जांच करवाने की मांग
चंडीगढ, 31 मई (विश्व वार्ता) पंजाब के मशहूर गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद सियासत गरमा गई है। चंडीगढ़ युवा कांग्रेस ने पंजाब सरकार द्वारा मूसेवाले की 1 दिन पहले सुरक्षा कटौती पर आम आदमी पार्टी मुख्यालय चंडीगढ़ का घेराव करा और गिरफ्तारी दी। इस मौके पर युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष दीपक लुबना ने कहा कि सिद्धू मूसेवाला की सुरक्षा में पहले काफी जवान तैनात रहते थे, लेकिन एक दिन पहले उसे घटाकर 2 सुरक्षाकर्मियों को तैनात करने का फैसला लिया गया। दीपक लुबाना ने मामले की जांच सीबीआई से करवाने की मांग की है।























