
पंजाब का जालंधर जिला तिहरे हत्याकांड से सहमा
इलाके मे फै ली सनसनी
चंडीगढ, 31 मई (विश्व वार्ता) पंजाब के जालंधर जिले मे उस समय सनसनी फैल गई जब पारिवारिक विवाद में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी, सास व ससुर की गोलियां मारकर हत्या कर दी। सूचना पाते ही थाना एक की पुलिस मौके पर पहुंची और पति को हिरासत में ले लिया। एडीसीपी सिटी सोहेल मीर ने बताया कि जिस रिवाल्वर से तीन लोगों का कत्ल हुआ है, उसे भी कब्जे में ले लिया है। रिवाल्वर लाइसेंसी हैं या अवैध, इसकी जांच की जाएगी। पुलिस ने मौके पर आकर सुनील को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने आरोपी पर हत्या का मामला दर्जकर लिया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।























