सिद्धू मुस्सेवाला की निर्मम हत्या कायराना साजिश: तरुण चुग
किस आधार पर,कौन सी रपोर्ट को आधार बना कर सुरक्षा वापिस ली गई,जाँच करवाए सरकार : चुग
चंडीगढ़,30 मई भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग ने कहा है की सिद्धू मुसेवाला की निर्मम व कायराना हत्या की गई है। प्रदेश की कानून व्यवस्था चरमरा गई है। मुख्यमंत्री भगवंत मान सीमावर्ती प्रदेश के लोगों को सुरक्षा देने की बजाए अपने राजनितिक आका दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल की परिक्रमा कर रहे है। भगवंत मान के प्यास गुजरात व हिमाचल प्रदेश में चुनावी सभाएं करने का समय है, लेकिन पंजाबियों के बीच सुरक्षा की भावना पैदा हो, उनके पास नहीं है।
भगवंत मान एक तरफ प्रदेश के लोगों की सुरक्षा के लिए केंद्र से अर्धसैनिकों की मांग कर रहे है।केंद्र सरकार ने पंजाब सरकार की इस मांग को पूरा किया, लेकिन इसके बावजूद बेखौफ गैंगस्टर व खालिस्तानी समर्थक प्रदेश सरकार के ख़ुफ़िया विभाग के दफ्तर में रॉकेट लांचर से हमला कर भाग जाते है। जब से प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार का गठन हुआ है, पांच कब्बडी खिलाडियों सहित 50 से अधिक लोगों की निर्मम हत्याएं हो चुकी है।
तरुण चुग ने कहा की जिन महत्वपूर्ण लोगों की सुरक्षा वापिस ली गई, उनके नाम सार्वजनिक कर पंजाब सरकार ने गैंगस्टरों व खालिस्तानियों को अपने विरोधियों की हत्या करने के अवसर उपलब्ध करवाए। इन लोगों के नाम सार्वजनिक कर पंजाब सरकार ने साबित कर दिया की उनके पास कोई भी प्रशासनिक अनुभव नहीं है।सरकार ने किस आधार पर सिद्धू मुसेवाला सहित अन्य अति महत्वपूर्ण व्यक्तियों की सुरक्षा वापिस ली गई। पुलिस के किन अधिकारीयों की रिपोर्ट इसे लागु किया गया। पंजाब के लोग सरकार से जवाब मांग रहे है। मान सरकार सुरक्षा देने के नाम पर दोहरा मापदंड अपनाए हुए है। जिन परिवारों ने आतंकवाद के काळा दौर में देश की एकता अखंडता के लिए शहादत दी,उन परिवारों को आज भी खालिस्तानियों से खतरा है,मान सरकार अपने किये फैसले पर पुनर्विचार करे।