
नेपाल में लापता विमान का मिला मलबा
चार भारतीयों समेत 22 लोग थे सवार
चंडीगढ, 30 मई (विश्व वार्ता) लापता हुए नेपाल के तारा एयरलाइंस के एयरक्राफ्ट की तलाश आज खत्म हो गई। आर्मी ने क्रैश हो चुके प्लेन की तस्वीर भी शेयर की है। प्लेन का मलबा मुस्तांग के सैनोसवेयर इलाके में मिला है। अभी हालांकि यह जानकारी नहीं मिल पाई है कि विमान में सवार यात्री सुरक्षित हैं या नहीं। सूत्रों के अनुसार, सेना के अधिकारियों को दूर से धुआं उठते हुए दिखा, जिसके बाद विमान का सुराग लगा। सेना को खराब मौसम के चलते रेस्क्यू करने में मुश्किल हो रही है।























