
कुरुक्षेत्र की रैली में बीजेपी पर हमलावर हुए केजरीवाल
मुझे राजनीति नहीं आती, मैं तो सीधा सा छोरा सूं-केजरीवाल
चंडीगढ, 29 मई (विश्व वार्ता) आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल कुरुक्षेत्र में रैली पहुंचे और आप की चुनावी मुहिम का आगाज किया। स दौरान केजरीवाल ने हरियाणवीं बोली से संबोधन की शुरुआत की। साथ ही केजरीवाल ने हरियाणा की गठबंधन सरकार पर निशाना साधा।। उन्होंने कहा कि मुझे राजनीति नहीं आती। मैं तो सीधा सा छोरा हूं। मेरे से काम कितना ही करा लों। मैंने दिल्ली के स्कूलों को बदल दिया। आज इन स्कूलों का रिजल्ट 99.7 प्रतिशत आ रहा है। 70 साल में पहली बार किसी प्रदेश के सरकारी स्कूलों का रिजल्ट इतना अच्छा रहा है। इस बार दिल्ली के स्कूलों में चार लाख नए दाखिला हुए हैं।






















