
मौसम विभाग ने मानसून को लेकर खुशखबरी दी
देश में हुई मानसून की एंट्री
चंडीगढ, 29 मई (विश्व वार्ता) मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिणी-पश्चिमी मानसून ने देश में दस्तक दे दी है, रविवार को विभाग ने इसकी पुष्टि की. विभाग ने ट्वीट करके बताया कि आमतौर पर दक्षिण-पश्चिमी मानसून 1 जून को देश में आता है, लेकिन इस बार इसने 29 मई को ही दस्तक दे दी है. इस तरह से ये अपनी सामान्य तारीख से तीन दिन पहले ही केरल में आ चुका है.






















