
भारत-बांग्लादेश के बीच चलने वाली मैत्री और बंधन एक्सप्रेस आज दोबारा होंगी शुरू
चंडीगढ, 29 मई (विश्व वार्ता) भारत-बांग्लादेश के बीच चलने वाली मैत्री और बंधन एक्सप्रेस आज दोबारा शुरू होगी। रेलवे बोर्ड ने हाल में कोलकाता-ढाका मैत्री एक्सप्रेस और कोलकाता-खुलना बंधन एक्सप्रेस को आज से फिर से शुरू करने के हाल में आदेश जारी किए हैं। इसके बाद भारत-बांग्लादेश के बीच चलने वाली इन दोनों महत्वपूर्ण ट्रेनों यानी मैत्री व बंधन एक्सप्रेस के फिर से संचालन को लेकर तैयारियां तेज हो गई है।





















