
हरियाणा भाजपा ने जेजेपी को दिया बड़ा झटका
भाजपा अकेले लड़ेगी निकाय चुनाव
चंडीगढ, 29 मई (विश्व वार्ता) हरियाणा के 46 शहरोंं में होने वाले निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी ने अकेले लडऩे का ऐलान कर दिया है। बीजेपी ने हरियाणा सरकार में अपनी सहयोगी जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) से किनारा कर लिया है। बीजेपी ने यह फैसला हिसार में दो दिन से चल रही प्रदेशस्तरीय बैठक में लिया। बीजेपी के इस फैसले से जेजेपी और हरियाणा सरकार में शामिल डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के लिए बड़ा झटका है जो निकाय चुनाव भाजपा के साथ मिलकर लडऩे की बात कहते रहे हैं।





















