
आईपीएल 2022 फाइनल आज : गुजरात-राजस्थान में आज होगा महासंग्राम
चंडीगढ, 29 मई (विश्व वार्ता) इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 सीजन का रोमांच अब अपने फाइनल स्टेज पर पहुंच गया है. आज फाइनल में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टॉस के लिए गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या और राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन उतरेंगे। दुनिया भर की नजरें ये देखने पर रहेंगी कि क्या आईपीएल को एक नया चैंपियन मिलता है या फिर राजस्थान एक बार फिर ट्रॉफी अपने घर में सजाता है.






















