
पंजाब की मान सरकार संत सीचेवाल को दे सकती है अहम जिम्मेदारी
संत बलबीर सिंह सीचेवाल को राज्यसभा भेज सकती है आप
चंडीगढ, 28 मई (विश्व वार्ता) राज्यसभा के लिए पंजाब की दो सीटों पर 10 जून को चुनाव होने जा रहे हैं और यह दोनों सीटें आम आदमी पार्टी के कोटे में आनी तय हैं। पर्यावरण प्रेमी पद्मश्री संत बलबीर सिंह सीचेवाल को पंजाब की मान सरकार राज्यसभा भेज सकती है। चंडीगढ, 28 मई (विश्व वार्ता) जानकार सूत्रो का कहना है कि अगर पंजाब की आप सरकार अगर ऐसा करती है तो आने वाले लोकसभा चुनाव में पार्टी को इसका फायदा भी हो सकता है। वही सूत्रों के हवाले से खबर है कि भाजपा ने भी सीचेवाल को राज्यसभा भेजने का प्रस्ताव दिया हुआ है।























