cm
पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान का एक और बडा एक्शन
फिर 400 से अधिक प्रभावी हस्तियों की सुरक्षा ली वापिस
चंडीगढ, 28 मई (विश्व वार्ता) : पंजाब मे आम आदमी पार्टी लगातार एक के बाद बडे फैसले ले रही है। मुख्यमंत्री मान के एक फैसले की आम लोगों द्वारा बड़ी तारीफ की जा रही है। यह फैसला है प्रभावी हस्तियों से सुरक्षा वापिस लेने का।
मान सरकार की ओर से शनिवार को एक बार फिर पंजाब के 424 प्रभावी लोगों की सुरक्षा वापिस लेने का आदेश जारी कर दिया गया है। आदेश में कहा गया है कि इन 424 लोगों की सुरक्षा तत्काल प्रभाव से हटा ली जाए और सुरक्षा में लगे सुरक्षाकर्मी तत्काल आज ही जालंधर कैंट में विशेष पुलिस महानिदेशक राज्य सशस्त्र पुलिस, जेआरसी को रिपोर्ट करें। जानकारी के अनुसार, जिन 424 प्रभावी लोगों की सुरक्षा हटाई गई है। उनमें सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी, धर्मगुरु और राजनीतिक नेता शामिल हैं।























