
राज्य की माँग को स्वीकार करते हुए केंद्र द्वारा धान के बिजाई सीजन के लिए कोयले की निर्बाध आपूर्ति का आश्वासन
केंद्रीय ऊर्जा और कोयला मंत्रियों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिये राज्यों के साथ समीक्षा बैठक की सह-अध्यक्षता की
चण्डीगढ़, 28 मई:पंजाब की विनती को स्वीकार करते हुए केंद्रीय ऊर्जा और कोयला मंत्रियों द्वारा राज्य को धान के बिजाई सीजन के लिए कोयले की समय पर और बाकायदा आपूर्ति का आश्वासन दिया गया है।
यह आश्वासन केंद्रीय ऊर्जा और ग़ैर-नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री राज कुमार सिंह और केंद्रीय कोयला मंत्री प्रहलाद जोशी की सह-अध्यक्षता अधीन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के द्वारा पंजाब समेत राज्यों के साथ हुई समीक्षा बैठक के दौरान दिया गया।
बैठक के दौरान धान की निर्बाध बिजाई को सुनिश्चित बनाने के लिए पंजाब को कोयले की नियमित आपूर्ति की ज़रूरत पर ज़ोर देते हुए राज्य के ऊर्जा मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ ने आने वाले सीजन के मद्देनजऱ समय पर और कुशल आपूर्ति को सुनिश्चित बनाने के लिए केंद्र को विनती की।
पंजाब के ऊर्जा मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ ने देश भर में कोयले की मौजूदा स्थिति के बारे में राज्य की चिंताएं प्रकट करते हुए केंद्र को बिजली की किल्लत के लम्बे समय के हल के लिए वैकल्पिक प्रबंध करने की अपील की।
उन्होंने कहा कि हमारे किसान 14 जून से धान की बिजाई करेंगे और हम उनके लिए बिजाई के सुचारू और सही अनुभव को सुनिश्चित बनाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं, जिसके लिए हम केंद्र सरकार को कोयले की अपेक्षित आपूर्ति के रूप में समय पर हर सहायता देने की विनती की है। मंत्री ने आगे कहा कि बिजाई के लिए बिजली की अधिकतम माँग को पूरा करने के लिए हमें रोज़ाना के 20 रैक कोयले की ज़रूरत है।
केंद्रीय मंत्रियों के ठोस प्रयासों के लिए उनका धन्यवाद करते हुए ऊर्जा मंत्री ने कहा कि उनको भरोसा है कि हमारी सभी माँगों को हल करने के लिए केंद्र द्वारा इस मुद्दे का एक व्यवहार्य समाधान सुनिश्चित बनाया जाएगा।
उत्पादन में अग्रणी होने के कारण केंद्रीय पूल के अनाज भंडारों में गेहूँ और चावलों के रूप में बड़ा योगदान देने का सेहरा पंजाब को जाता है। पिछले खरीफ सीजन के दौरान पंजाब ने 186 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान की पैदावार की थी, जबकि इस रबी सीजन में 100 लाख मीट्रिक टन के करीब गेहूँ की पैदावार की है।
बैठक के दौरान प्रमुख सचिव ऊर्जा तेजवीर सिंह और पी.एस.पी.सी.एल. के सी.एम.डी. बलदेव सिंह सरां उपस्थित थे।
———-
सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, पंजाब
पी.एस.डी.एम द्वारा उद्योगों के लिए राष्ट्रीय अप्रैंटिसशिप प्रमोशन स्कीम की तकनीकी वर्कशॉप का आयोजन
चंडीगढ़, 27 मई:
पंजाब कौशल विकास मिशन (पी.एस.डी.एम.) और ग्राम तरंग इम्पलॉयबिलिटी ट्रेनिंग सर्विसिज प्राईवेट लिमटिड ने आज मल्टी स्किल डिवैल्पमैंट सैंटर, लुधियाना में संकल्प प्रोजैक्ट के अधीन उद्योगों और औद्योगिक ऐसोसीएशनों के लिए राष्ट्रीय अप्रैंटिसशिप प्रमोशन स्कीम (एन.ए.पी.एस) की तकनीकी वर्कशॉप का आयोजन किया।
इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए पंजाब सरकार के एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि अतिरिक्त मिशन डायरैक्टर पी.एस.डी.एम., राजेश त्रिपाठी ने प्रोग्राम का उद्घाटन किया और एन.ए.पी.एस सम्बन्धी एक पुस्तिका जारी की। इस मौके पर श्री त्रिपाठी ने कहा कि रोजग़ार सृजन, कौशल विकास और प्रशिक्षण विभाग के नेतृत्व अधीन पी.एस.डी.एम. पंजाब के नौजवानों को उद्योग प्रमुख कौशल प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है और यह वर्कशॉप इस दिशा में संकल्प प्रोजैक्ट के अंतर्गत पी.एस.डी.एम. का एक विनम्र प्रयास है।
इस बारे में और जानकारी देते हुए श्रीमती परविन्दर कौर, प्रोजैक्ट कोऑर्डीनेटर, पी.एस.डी.एम ने बताया कि प्रशिक्षण प्राप्त मानव संसाधन की माँग और आपूर्ति के अंतर को पाटने के लिए नौजवानों के लिए अप्रैंटिसशिप महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि लुधियाना के 38 उद्योगों ने इस वर्कशॉप में हिस्सा लिया और इसका लाभ उठाया।
इस दौरान, श्री अभिनव मदान, मैनेजिंग डायरैक्टर, ग्राम तरंग इम्पलॉयबिलिटी प्रशिक्षण सर्विसिज, ने सदस्यों को अवगत करवाया कि वह एक तीसरे पक्ष एग्रीगेटर के तौर पर कैसे उद्योगों को अपेक्षित मानव संसाधन मुहैया करवा सकते हैं। उन्होंने उद्योगों को भी अपील की कि वह आगे आएं और अपने-अपने उद्योगों में एन.ए.पी.एस को लागू करें। डॉ. पुशकर मिश्रा, स्टेट इंचार्ज, ग्राम तरंग ने उद्योगों का इस वर्कशॉप में हिस्सा लेने के लिए धन्यवाद किया और उनको अप्रैंटिसशिप के लिए आगे आने की विनती की, जिससे उद्योगों की माँग के अनुसार नौजवानों को तैयार किया जा सके।





















