
लद्दाख में बड़ा दर्दनाक सडक़ हादसा
जवानो को ले जा रही बस नदी मे गिरी, कई जवानो की मौत की खबर
चंडीगढ, 27 मई (विश्व वार्ता) इस वक्त की बडी खबर उत्तरी क्षेत्र में स्थित लद्दाख से आ रही है जहां लद्दाख के तुरतुक सेक्टर में बड़ा हादसा हो गया है। हादसे में 26 जवानों को ले जा रही एक बस नदी में गिर गयी है। जिसमे 7 जवानों की मौत की खबर आ रही है जानकारी के अनुसार सेना की यह बस श्योक नदी के पास हादसे का शिकार हुई। यह बस ट्रांसिट कैंप परतापुर से हनीफ सेक्टर की ओर जवानों को लेकर जा रही थी।























