
आज आईपीएल के दूसरे क्वालिफायर में राजस्थान और बैंगलोर के बीच बडा मुकाबला
चंडीगढ, 27 मई (विश्व वार्ता): इंडियन प्रीमियर लीग के मौजूदा सीजन का दूसरा क्वालिफायर मैच आज रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और पूर्व चैंपियन राजस्थान रॉयल्स के बीच होगी. दूसरा क्वालिफायर मैच शाम साढ़े 7 बजे से शुरू होगा. पिछले मैच में औसत गेंदबाजी प्रदर्शन को भुलाकर राजस्थान टीम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहेगी. वहीं, बैंगलोर टीम के हौसले पिछले मैच में मिली जीत के बाद बुलंद हैं





















