
आज वाराणसी में लगेगी देश की पहली खिलौना प्रदर्शनी
चंडीगढ, 27 मई (विश्व वार्ता): वाराणसी में देश की पहली खिलौना प्रदर्शनी आज से लगेगी जिसमे 13 राज्यों के शिल्पकार आएंगे।। ये प्रदर्शनी बड़ालालपुर स्थित हस्तकला संकुल में लगेगी। जानकारी के मुताबिक इस प्रदर्शन में देश के 13 राज्यों के करीब सौ शिल्पी अपने हुनर का प्रदर्शन करेंगे। ये प्रदर्शनी एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल आयोजित करा रही है। प्रदर्शनी आज से से 30 मई तक लगेगी।





















