
चंडीगढ महिला कांग्रेस ने निगम दफ्तर के बाहर किया जोरदार प्रदर्शन
चंडीगढ, 26 मई (विश्व वार्ता) महिला कांग्रेस ने आज अपनी मांगो को लेकर सेक्टर 17 नगर निगम दफ्तर के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। महिला कांग्रेस वर्करों ने गांवों में प्रॉपर्टी टैक्स लगाने के निगम के फैसले और गार्बेज कलेक्शन चार्ज बढ़ाने का विरोध किया है। चंडीगढ़ यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष मनोज लुबाना ने कहा कि उनका प्रदर्शन तब तक जारी रहेगा जब तक मांग नहीं मान ली जाती। यूथ कांग्रेस का कहना है कि सरकार ने आम आदमी के ऊपर महंगाई का बोझ डाल दिया है। गैस सिलेंडर, रसोई तेल, पेट्रोल-डीजल आदि के रेट में बढ़ोतरी की जा रही है।























