
पंजाब की मान सरकार ने इस जिले के जेल सुपरिंटेंडेंट पर की बडी कार्रवाई
मौके पर किया सस्पेंड पढिये पूरी खबर
चंडीगढ, 26 मई (विश्व वार्ता): पंजाब में मान सरकार का एक बड़ा एक्शन सामने आया है। फरीदकोट जेल के सुपरिंटेंडेंट को सस्पेंड कर दिया गया है बताया जा रहा है कि, जेल के अंदर से कैदी ने मोबाइल से वीडियो बनाई थी जो कि वायरल हुई जिसके बाद इस मामले को संज्ञान में लेते हुए यह कार्रवाई की गई है। बतादें कि, सीएम भगवंत मान पहले ही जेल के अंदर कैदियों के पास मोबाइल होने पर सख्त नजर आ रहे हैं। सीएम मान का कहना है कि अपराधियों-गैंगस्टरों का जेलों से नेटवर्क चलता है और इसमें मोबाइल उनकी सहायता करता है। बतादें कि, इससे पहले पटियाला जेल सुपरिंटेंडेंट शिवराज सिंह को हटा दिया गया था।























