
पंजाब मे आम आदमी पार्टी सरकार को राज्यपाल ने दिया बडा झटका
पढिये पूरी खबर
चंडीगढ, 26 मई (विश्व वार्ता) पंजाब मे आम आदमी पार्टी की सरकार को पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने बडा झटका दिया है। राज्यपाल ने राज्य सरकार द्वारा उनकी मंजूरी के लिए भेजे गए “एक विधायक, एक पेंशन” पर अध्यादेश को कथित तौर पर वापस कर दिया है। बताया जा रहा है कि पंजाब स्टेट लेजिस्लेटर मेंबर्स यानी पेंशन एंड मेडिकल फेसिलिटीज एक्ट 1977 में संशोधन किया गया था और मंजूरी के लिए राजभवन भेजा गया था।























